फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BSP leader Kedar Singh Jindan murdered in sirmour

गाड़ी से कुचलकर बसपा नेता की हत्या, इलाके में सनसनी

Sat, 08 Sep 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर) Updated Sat, 08 Sep 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
BSP leader Kedar Singh Jindan murdered in sirmour

जिला सिरमौर के शिलाई के बकरास में बसपा नेता और अधिवक्ता केदार सिंह जिंदान की गाड़ी से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह हुई वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जिस गाड़ी से कुचला गया, उसके मालिक एवं बकरास पंचायत के उपप्रधान जय प्रकाश और गोपाल सिंह को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस हत्या के कारण जानने के लिए पूछताछ में जुटी है। बता दें कि केदार सिंह शिमला में वकालत करते थे और दलितों से शोषण और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते रहे हैं।

विज्ञापन

बसपा नेता की गाड़ी से कुचल कर हत्या हुई

BSP leader Kedar Singh Jindan murdered in sirmour

पुलिस के अनुसार जिस जगह केदार सिंह जिंदान निवासी क्यारी गुंडाह (शिलाई) का शव बकरास के समीप सड़क पर खून से लथपथ मिला, वहीं पास में एक स्कार्पियो गाड़ी खड़ी थी, जिसमें खून लगा हुआ था।

सूचना मिलते ही शिलाई थाना पुलिस टीम और डीएसपी पांवटा मौके पर पहुंचे। देर शाम एएसपी वीरेंद्र ठाकुर भी जांच में शामिल हो गए। दोपहर तक पुलिस हादसा मान रही थी, लेकिन

देर शाम धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक गाड़ी से कुचल कर बसपा नेता की हत्या हुई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

पहले भी हुए है केदार पर हमले

BSP leader Kedar Singh Jindan murdered in sirmour

एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। हत्या के कारणों का जल्द खुलासा होगा।

केदार सिंह ने दलितों से शोषण, भ्रष्टाचार और बीपीएल सूचियों में गड़बड़ियों से जुड़े कई मामले उठाए हैं। उन पर पहले भी जानलेवा हमले हो चुके हैं। केदार ने इस बार के विधानसभा चुनाव में शिलाई क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed