फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bsnl sdo caught red handed while taking bribe in solan himachal

एसडीओ एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, यहां जानिए पूरा मामला

Thu, 31 May 2018 08:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 31 May 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
bsnl sdo caught red handed while taking bribe in solan himachal

विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सोलन की टीम ने बीएसएनएल के एसडीओ को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी, ठेकेदार से भवन की आपत्तियां दूर करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन


इसकी ठेकेदार ने विजिलेंस में शिकायत कर दी और विभाग की टीम ने बुधवार देर शाम आरोपी को पकड़ लिया। डीएसपी योगेश रोल्टा के नेतृत्व में टीम ने शिकायत के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। इसके बाद पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन

यहां जानिए क्या है पूरा मामला

bsnl sdo caught red handed while taking bribe in solan himachal

आरोपी की पहचान एसडीओ परमजीत सिंह के रूप में हुई है। इसे करीब एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि एसडीओ परमजीत सिंह बीएसएनएल के सिविल विंग में तैनात है।

एक ठेकेदार चंद्र मोहन द्वारा बनवाए जा रहे एक भवन को लेकर आपत्तियां दूर करने तथा उसके पुराने कार्य की सिक्योरिटी देने के बदले एक लाख रुपये मांग कर रहा था। इसके बाद विजिलेंस विभाग ने उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed