फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Brother and Sister Robbed a Person at Nahan.

भाई-बहन बने लुटेरे, बैंक से निकल रहे शख्स के तीन लाख उड़ाए

Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Brother and Sister Robbed a Person at Nahan.

हिमाचल के सिरमौर में छीनाझपटी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। नाबालिग भाई बहन ने पैसे लूटने का ये सबसे ही अलग तरीका अपनाया। इन्होंने बैंक से निकलते ही एक शख्स से तीन लाख रुपए छीन लिए।

विज्ञापन


लेकिन पूरी वारदात ऐसे अंजाम दी गई कि पैसे ले जा रहा शख्स भी एक पल के लिए सन्‍न रह गया। फिलहाल पुलिस ने बैंक से करीब सवा तीन लाख रुपये कैश लेकर निकले व्यक्ति का बैग छीनकर भाग रहे भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वारदात सोमवार दिनदहाड़े दिल्ली गेट के पास की है। पकड़े गए दोनों आरोपी नाबालिग और सगे भाई-बहन हैं। दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने भादंसं की धारा 382 और 511 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ने पानी फेंका तो दूसरे ने छीन लिया पैसों से भरा बैग

Brother and Sister Robbed a Person at Nahan.

पुलिस के अनुसार नाहन के कच्चा टैंक निवासी नसीम सोमवार को बैंक में पैसे निकालने गए थे। एसबीआई से पैसे निकालने के बाद वे दिल्ली गेट की ओर निकले। यहां नतीम जैसे ही चाय की दुकान के पास पहुंचे तो लड़के ने उन पर पानी फेंक दिया।

नतीम कपड़े साफ करने लगे तो लड़की ने उनका बैग छीन लिया और भागने लगी। लेकिन, नतीम की चुस्ती और वहां तैनात कांस्टेबल जगदीश की मुस्तैदी से लड़की को दबोच लिया गया। लड़का फरार होने में कामयाब रहा।

पूछताछ में खुलासा, ऐसे देते हैं वारदात को अंजाम

Brother and Sister Robbed a Person at Nahan.

हालांकि, पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी। कुछ घंटों बाद कालाअंब थाना की टीम ने बस की तलाशी के दौरान युवक को भी दबोच लिया। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि दोनों यहां फेरी के काम के बहाने से आते थे।

पूछताछ में पता चला है कि बैंक के समीप वे इसी इस तरह के लोगों की ताक में रहते थे। एक पानी फेंकता था और दूसरा बैग छीनकर फरार हो जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed