फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bike Rider Robb a Woman Purse at Nangal.

एटीएम से निकलते ही महिला से लूट, चाकू की नोक पर छीने पैसे

Thu, 22 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 22 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike Rider Robb a Woman Purse at Nangal.

एटीएम से पैसे निकाल कर आ रही महिला से बाइक सवार लुटेरे चाकू की नोक पर पैसे छीनकर भाग गए। लूट की वारदात होने से लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार नंगल के समीप शिवालिक एवेन्यू में रहने वाली महिला हरप्रीत कौर ने बताया कि वह एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने के बाद घर आ रही थी।

विज्ञापन


इतने में दो बाइक सवार युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। युवकों ने उसे चाकू की नोक पर पर्स छीन लिया और वहां से फरार होने में सफल रहे। पर्स में करीब तीन हजार रुपये बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन


महिला ने मामले को लेकर अभी तक पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। उधर, नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई बलवीर ने कहा कि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed