फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bank manager raped woman solan himachal pradesh

पीएम को महिला का ट्वीट, बैंक प्रबंधक ने किया दुष्कर्म, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

Thu, 02 May 2019 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 May 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Bank manager raped woman solan himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

शिमला में चलती कार में युवती से दुष्कर्म की वारदात के बाद दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। एक महिला ने प्रधानमंत्री को ट्वीट कर इसकी शिकायत की है। महिला ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का हवाला देकर कहा, पुलिस अधिकारियों ने शिकायत पर गौर नहीं किया। कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


उसकी मां को बद्दी व पंचकुला में अलग-अलग मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है। मामला चंडीगढ़ से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी बद्दी में बैंक की एक शाखा में प्रबंधक है। करीब दो माह पूर्व आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पीड़ित के अनुसार शादी डॉट कॉम के माध्यम से उसकी दोस्ती आरोपी से हुई थी। आरोपी उसे चंडीगढ़ मिलने आने लगा।

विज्ञापन

आरोपी मूल रूप से पंचकुला का बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रामपुर बुशहर ले गया। यहां मंदिर में शादी की और उसे अलग रहने के लिए राजी कर लिया। मामले में चंडीगढ़ में दो फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उधर, उपपुलिस अधीक्षक चंडीगढ़ कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच जारी है।

एसपी बद्दी रोहित मालपानी का कहना है कि महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। बच्चे के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया और उसे पूछताछ के लिए बद्दी लाया गया था। महिला की ओर से दर्ज प्राथमिकी की भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed