खनन रोकने गए पुलिसवालों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम को माफिया ने ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की। छलांग लगाकर पुलिस कर्मियों ने जान बचाई। इसके बाद धुल उड़ाता हुआ ट्रैक्टर चालक वहां से ट्रैक्टर सहित भाग गया।
बाद में पुलिस चौकी के सामने फिर पुलिस टीम से उलझ गया। यहां एक पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई की और एक की वर्दी फाड़ डाली। आरोपी ने दोनों को जान से मार देने की धमकी भी दी। वारदात हिमाचल के जिला हमीरपुर के जाहू की है।
यहां की सीर खड्ड में पुलिस टीम माफिया को रोकने गई थी। शिकायत के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक रात करीब सवा आठ बजे पुलिस टीम गश्त पर जाहू पेट्रोल पंप के पास थी। इसी दौरान यहां टूटे हुए पुलिस के पास सीर खड्ड से ट्रैक्टर में पत्थर भरने की आवाज सुनाई दी। पुलिस के दो कांस्टेबल सीर खड्ड की तरफ गए।
वहां देखा कि दो ट्रैक्टरों में पत्थर लोड किए जा रहे हैं। पुलिस को देख कर एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर वहां से भाग गया। पुलिस टीम ने दूसरे ट्रैक्टर को रोक लिया। चालक से रात के समय माइनिंग को लेकर पूछताछ की तो हेतराज उर्फ भूरा पुत्र शंकर दास, गांव हरियाली टांडा, डाकघर भांवला तहसील सरकाघाट, मंडी दादागीरी पर उतर आया।
पहले उसने लिफ्ट से ट्राली को सीर खड्ड में ही अनलोड कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर को स्पीड में लाकर दोनों के ऊपर चढ़ा दिया। पुलिस कर्मियों ने छलांग लगाकर जान बचाई। चालक ट्रैक्टर को लेकर भांवला की तरफ भाग गया।
चौकी के सामने की हाथापाई
पुलिस टीम वापस जाहू चौकी की तरफ आ गई। इसी बीच भूरा अचानक उनके सामने प्रकट हो गया और गाली गलौज पर उतर आया। आरक्षी अश्वनी कुमार को पकड़ा और मारपीट की। वर्दी की जैकेट भी फाड़ दी, अन्य आरक्षी हेमराज ने बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपी अश्वनी को छोड़ा और उसे गले से पकड़ लिया।
दोनों को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। आरक्षी हेमराज की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। छानबीन जारी है।