{"_id":"f2db28a9fdb68ef3c23a1ade9ceaee54","slug":"attempt-fo-atm-theft-at-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब महिला ने रची एटीएम लूटने की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब महिला ने रची एटीएम लूटने की साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
Updated Tue, 11 Nov 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सोलन के एक निजी विवि में तैनात एक महिला कर्मचारी ने अपने पति और उसके दोस्त के साथ मिलकर एटीएम लूटने की साजिश रच डाली। तीनों मंगलवार सुबह करीब तीन बजे सुनियोजित ढंग से सुल्तानपुर के पास सेंट्रल बैंक में हथौड़े और रॉड लेकर एटीम तोड़ने पहुंचे।
विज्ञापन
लेकिन एटीएम के शटर के साथ हथौड़ा टकराने से आवाज हुई और सामने एक दुकान में सो रहा कारोबारी उठ गया। दुकानदार ने धर्मपुर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह साढ़े तीन बजे आरोपियों को कुमारहट्टी के लोहांज के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ रघुबीर सिंह ने बताया कि दंपत्ति सिरमौर के हैं। उनके साथ तीसरा शातिर सोलन के शमलेच गांव का है।
विज्ञापन
कार में सवार होकर पहुंचे थे तीनों
कुमारहट्टी-सुल्तानुपर मार्ग पर तीनों आरोपी कार से एटीएम के पैसा चुराने पहुंचे थे। पुलिस ने दंपत्ति की पहचान सूरज और पिंकी निवासी गांव सड़ोग नैणाटिक्कर तहसील पच्छाद सिरमौर के रूप में की है। वहीं गाड़ी चलाने वाले की पहचान चमन कुमार पुत्र प्रेम कुमार निवासी शमलेच बड़ोग के रूप में की है।
विज्ञापन
आवाज आई तो दी सूचना
सुल्तानपुर में दुकान करने वाले महेंद्र ने कहा कि रात को करीब तीन बजे उसे शटर की आवाज सुनाई दी। जैसे किसी ने शटर पर जोर से मारा हो। उसने सोचा की कहीं उसकी दुकान तो नहीं तोड़ी जा रही। शोर मचाता हुआ वह बाहर आया तो एटीएम तोड़ने में लगे तीनों घबरा गए और कार लेकर फरार हो गए। जिन्हें बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।
पैसे की थी जरूरत
पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन में पाया कि तीनों को पैसों की जरूरत थी। विवि में बतौर सफाई कर्मचारी तैनात महिला एटीएम की काफी दिनों से रेकी कर रही थी। तीनों ने प्लान बनाया और उसके मुताबिक काम करना शुरू किया, लेकिन तीनों पकड़े गए।