फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attak on sleeping couple in Bhoranj

सो रहे दंपति पर किया डंडों से हमला, हालत गंभीर

Sat, 12 Apr 2014 05:45 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, भोरंज(हमीरपुर)
बयूरो/ अमर उजाला, भोरंज(हमीरपुर) Updated Sat, 12 Apr 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
attak on sleeping couple in Bhoranj

पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बधाणी के दलालड़ गांव में कुछेक लोगों ने डंडों से हमला कर दिया है। हादसे में दंपत्ति गंभीर घायल है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोरंज अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगत राम और उसकी पत्नी सत्या देवी शुक्रवार रात बाहर बरामदे में सोए हुए थे। हमले के पीछे जमीनी विवाद बताया गया है।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे प्रीतम चंद, सुभाष चंद, विद्यादेवी, निशा और ऊषा ने डंडों से दंपत्ति पर हमला कर दिया।

मौके पर नहीं पहुंची पुलिस

attak on sleeping couple in Bhoranj

हादसे के बाद सभी लोग उनके बरामदे में लगे एंगल भी उखाड़कर ले गए। हादसे में जगतराम को सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। जबकि सत्यादेवी के हाथ की हड्डी टूटी बताई जा रही है।

सत्या देवी की पीठ पर भी गहरे जख्म हैं। हादसे के बाद दोनों को 108 एंबूलेंस से भोरंज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया गया है। जहां दंपत्ति का उपचार चल रहा है।

पीड़ित दंपत्ति के बेटी पूनम ने बताया कि हादसे के बाद वह पुलिस को फोन करती रही। लेकिन बार बार कॉल करने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहंची। थाना प्रभारी ओमचंद का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed