फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attack on youth in nalwar fair at bilaspur.

मेले में युवक को सरेआम घोंपा चाकू, जान बचाने के लिए मंच पर चढ़ा

Wed, 06 Apr 2016 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर) Updated Wed, 06 Apr 2016 08:34 AM IST
विज्ञापन
 attack on youth in nalwar fair at bilaspur.
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के जिला बिलासपुर के विकास खंड झंडूता के सुन्हाणी में नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दो गुटों में हुई इस मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

विज्ञापन


युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों में रंजिश थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ही जख्मी युवक मंच पर चढ़ गया और जान बचाने के लिए चिल्लाने लगा।
विज्ञापन


उसके पेट से खून बह रहा था। इसके बाद लहूलुहान अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी रेफर किया गया है। इस वजह से उत्सव की सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रोकना पड़ा। मामला सोमवार को करीब दस बजे का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट पकड़कर मंच पर चढ़ा जख्मी युवक, कार्यक्रम रोका

 attack on youth in nalwar fair at bilaspur.
पुलिस ने भादंसं की धारा 324 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मेला मैदान में किसी बाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस झगड़े के दौरान युवक ने सुन्हाणी के संजीव कुमार के पेट में चाकू घोंप दिया। इस दौरान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। हमले में घायल हुआ संजीव कुमार अपना पेट पकड़कर जान बचाने के लिए मंच पर चढ़ गया।

उसके पेट से खून वह रहा था। यहां तक कि हमले से उसकी आंतें भी बाहर निकल आई थी। आयोजकों ने कार्यक्रम को बीच में ही बंद कर युवक को बरठीं सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे बिलासपुर जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन, बिलासपुर में उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में खड्ड के किसी विषय पर विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी तलाई प्रेम सिंह ने बताया कि रात्रि को सुन्हाणी से दूरभाष घटना की सूचना मिली थी। तुरंत पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। उनके अनुसार पुलिस ने भादंसं की धारा 324 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हमलावर फरार, पहले भी हो चुके हैं हमले

 attack on youth in nalwar fair at bilaspur.
हमला करने वाला व्यक्ति अभी फरार बताया जा रहा है। - फोटो : Demo pic

वारदात में घायल हुए युवक के बयान रिकार्ड किए गए हैं। मौके की इंस्पेक्शन चल रही है। अभी तक की मेडिकल रिपोर्ट में तेजधार हथियार से हमले की बात सामने आई है। आईजीएमसी से आने वाली फाइनल रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।

हमला करने वाला व्यक्ति अभी फरार बताया जा रहा है। पूर्व पंचायत प्रधान गायत्री देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व झगड़ों की वजह से ही मेले का आयोजन बंद करना पड़ा था। 11 साल बाद मेला आरंभ हुआ है।

उन्होंने इस तरह की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसकी कड़ी जांच की मांग की है। पंचायत प्रधान कुसुम लता और उपप्रधान राकेश महाजन ने बताया कि जैसे ही यह घटना हुई वैसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद करवा दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed