{"_id":"5d8721a48ebc3e93a04e8617","slug":"attack-on-sdm-in-mandi-himachal-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में जनसमस्याएं सुनने गए एसडीएम पर हमले का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंडी में जनसमस्याएं सुनने गए एसडीएम पर हमले का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 22 Sep 2019 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मंडी के नगवाईं में जनसमस्याएं सुनने गए एसडीएम सदर सन्नी शर्मा पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने एसडीएम की गाड़ी को रोककर हमला करने का प्रयास किया। एसडीएम के चालक और स्थानीय लोग बीच बचाव में उतर आए। एसडीएम सन्नी शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 353, 504, 506 और 186 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एसडीएम सदर सन्नी शर्मा सदर उपमंडल के नगवाईं गांव में जनसमस्याएं सुनने के लिए गए थे। यहां लोगों के बीच मौजूद आरोपी एक समस्या को लेकर एसडीएम के पास पहुंचा। एसडीएम ने समस्या के बारे में तहसीलदार से बात की और इसे निजी समस्या बताते हुए बाद में समाधान की बात कही। आरोपी समस्या के निपटारे पर अड़ गया।
विज्ञापन
एसडीएम जैसे ही अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो आरोपी ने अपनी गाड़ी एसडीएम की गाड़ी के आगे खड़ी कर दी। गाड़ी से उतरकर उसने एसडीएम की गाड़ी पर प्रहार करना शुरू कर दिए। एसडीएम के चालक और स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। एसडीएम सदर सन्नी शर्मा ने इस संदर्भ में औट थाना में तुरंत शिकायत दर्ज करवा दी। सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी पुनीत रघु ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन