{"_id":"5d21ba9c8ebc3e6cd710cd56","slug":"attack-on-police-in-chamba-nine-accused-arrested-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में पुलिस पर हमला करने के 9 आरोपी हमीरपुर में पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंबा में पुलिस पर हमला करने के 9 आरोपी हमीरपुर में पकड़े
Sun, 07 Jul 2019 02:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चंबा के तीसा में नशे के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपियों को हमीरपुर पुलिस ने धर-दबोचा। इस मामले में नौ संदिग्ध आरोपियों को नादौन पुलिस ने शुक्रवार देर रात को स्थानीय ब्यास पुल पर पकड़ लिया है। चंबा पुलिस ने इस घटना के बारे में एसपी हमीरपुर को सूचना दी थी। इसके बाद हमीरपुर जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने नादौन कांगड़ा सीमा को सील कर दिया। देर रात करीब साढ़े बारह बजे हेड कांस्टेबल कमलजीत की अगुवाई में पुलिस टीम ने स्थानीय ब्यास पुल पर कांगड़ा की ओर से आ रही एक गाड़ी को रोका। जब वह कुछ बातों का उचित जवाब नहीं दे पाए तो शक होने पर कमलजीत ने थाना प्रभारी को इस बारे में सूचित किया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों मोहम्मदीन, बक्शदीन, याकूब, दीन खान, रशीद मोहम्मद, रमजान, बशीर मोहम्मद, राज बेगम और अमीना को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान चंबा से पीछा कर रही पुलिस भी कांगड़ा तक पहुंच गई थी, उन्हें जब नादौन पुलिस ने सूचना दी तो उन्होंने नादौन पहुंच कर आरोपियों की पहचान कर ली। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि पांच दिन पूर्व जब चंबा पुलिस के विशेष दस्ते ने चरस होने की गुप्त सूचना पर इन लोगों के ठिकाने पर दबिश दी तो यह आरोपी पूछताछ के दौरान ही पुलिस कर्मियों से उलझ पड़े तथा मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के रुपये भी छीन लिए और सभी आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। तभी से इन आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इस संबंध में एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि उन्हें चंबा पुलिस ने इस बारे सूचना दी थी। उसके बाद से ही क्षेत्र भर में नाकाबंदी कर दी। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही नादौन कांगड़ा सीमा को सील कर दिया गया तथा अन्य क्षेत्रों में भी नाकाबंदी कर दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ कर चंबा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।