फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   attack on panchayat up-pradhan

उपप्रधान पर जानलेवा हमला, हथियारों से किया लहूलुहान

Tue, 24 Jan 2017 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
attack on panchayat up-pradhan

बिलासपुर जिले की हीरापुर पंचायत के उपप्रधान प्रताप सिंह ठाकुर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर कर दिया। हमले में प्रताप सिंह के सिर, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं हैं। आरोपियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया देर शाम करीब साढ़े सात बजे जब प्रताप सिंह अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान दो लोगों ने पहले उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इससे उनके सिर, सीने और पीठ पर चोटें आई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब उनकी बाइक रुकी तो तीन लोग और मौके पर पहुंचे और उन पर हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान एक शख्स ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार प्रहार कर दिया। बचाव के लिए जब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रताप सिंह के अनुसार उन पर साजिश के तहत जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने आरोपियों में से दो लोगों को पहचान लिया है और उनके नाम पर पुलिस को दे दिए हैं।
विज्ञापन


मारपीट में उनके सिर पर चार टांके लगे हैं। इसके साथ ही आंख, पीठ और सीने में भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उपप्रधान प्रताप सिंह का मेडिकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में हरिजन बस्ती के लिए प्रस्तावित सड़क के निर्माण को एक परिवार ने रोक रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व प्रशासनिक स्तर पर इसकी निशानदेही हुई और इस रास्ते को खुलवाने और बनवाने के लिए नायब तहसीलदार की अगुवाई में पक्के निशान लगाए गए। इस सारे कार्य में एक जनप्रतिनिधि के रूप में पंचायत उपप्रधान प्रताप सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। प्रताप सिंह के अनुसार उनके ऊपर हुआ हमला इसी का परिणाम है क्योंकि कुछ लोग नहीं चाहते कि हरिजन बस्ती को सड़क सुविधा मिले।


इस करीब डेढ़ किलोमीटर बनने वाली सड़क के लिए 53 लाख रुपए की राशि लंबे समय से स्वीकृत है। इसमें से 12 लाख रुपए की राशि लोक निर्माण विभाग के खाते में भी आ चुकी है। मगर एक परिवार के कारण यह सड़क नहीं बन पा रही है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने प्रताप सिंह ठाकुर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed