फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attack on girl at jp institute of information technology noida.

हॉस्टल के वाशरूम में छात्रा पर हमला, चाकू से किए दर्जनों वार

Sat, 17 Oct 2015 10:26 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
attack on girl at jp institute of information technology noida.

जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालॉजी की एमटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा पर हॉस्टल के वॉशरूम में अज्ञात शख्स ने चाकू से हमला कर दर्जनों वार कर दिए। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। छात्रा को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने हॉस्टल के आसपास के क्षेत्र को सील कर वहां से खून के निशान, अन्य चीजों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की रहने वाली प्रियंका शर्मा (23) पुत्री सचिन शर्मा, नोएडा के सेक्टर-58 थाना अंतर्गत सेक्टर-62 के ए ब्लॉक स्थित जेपी इंस्टीट्यूट में एमटेक फर्स्ट ईयर की सीएस (कंप्यूटर साइंस) की छात्रा है। प्रियंका के पिता पेशे से फोटोग्रॉफर हैं।
विज्ञापन

देर रात वाशरूम में घुसा और किया हमला

attack on girl at jp institute of information technology noida.

प्रियंका कॉलेज परिसर में ही बने हॉस्टल में रहती है। रात करीब सवा नौ बजे हॉस्टल के मेस में डिनर करने के बाद वह वॉशरूम गई तो वहां पहले से ही कोई शख्स मौजूद था। वॉशरूम में घुसते ही मौजूद शख्स ने प्रियंका पर चाकू से हमला कर दिया। प्रियंका चीख पाती उससे पहले हमलावर ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया और शरीर पर दर्जनों वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। घायलावस्था में प्रियंका को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंच कर खून के नमूने और अन्य चीजों को जब्त कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

‘कॉलेज परिसर में सुरक्षा की चूक हुई है जिसकी वजह से यह घटना हुई। रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।’--किरण एस, एसएसपी

जेपी कॉलेज की सुरक्षा में भारी चूक: एसपी सिटी

attack on girl at jp institute of information technology noida.

विख्यात कॉलेज की श्रेणी में आने वाले जेपी इंस्टीट्यूट में घटी इस घटना से कॉलेज की पोल खुल गई है। एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर गर्ल्स वॉशरूम में कोई पुरुष कैसे घुस गया और वह भी धारदार हथियार के साथ।

कॉलेज की सुरक्षा पर नोएडा पुलिस ने सवाल खड़े किए हैं। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि कॉलेज की सुरक्षा की चूक की वजह से यह हादसा हुआ है। जांच के दौरान कॉलेज की गलती मिलती है तो कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed