अवैध सड़क का काम रोकने गए डीएफओ पर जानलेवा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन भूमि में अवैध रूप से बनाई जा रही सड़क का काम रोकने गए डीएफओ पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में आरोप है कि सदर क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता समेत एक अन्य ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की है। जब उन्होंने मंडी माणवां क्षेत्र में अवैध निर्माण की वीडियो बनानी चाहा तो उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया।
डीएफओ एबी ताशीलदार ने थाना सदर में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। डीएफओ बिलासपुर सीबी ताशीलदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि रविवार रात करीब नौ बजे उन्हें मंडी माणवां में तैनात फॉरेस्ट गार्ड का फोन आया कि यहां कुछ लोग जबरन वन भूमि पर सड़क निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने वन खंड अधिकारी को फोन कर मौके पर जाने को कहा। वह खुद भी पहुंचे। डीएफओ ने बताया कि वहां उनके साथ मारपीट करने वाले कांग्रेस नेता पहले से मौजूद थे। उन्होंने गाड़ी से बाहर उतरकर नेता से बात करनी चाही तो वह साथ गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बिलासपुर के मंडी माणवां की घटना, वीडियो बनाने पर छीना मोबाइल
इसके बाद वह गाड़ी में बैठ गए। डीएफओ ने बताया कि वह वहां पर हो रहे घटनाक्रम का वीडियो भी बना रहे थे, मगर कांग्रेस नेता ने फोन छीनकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। उनके चालक ने किसी तरह वहां से गाड़ी निकालकर उन्हें बिलासपुर पहुंचाया।
बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री, वन विभाग के निदेशक और मुख्य सचिव को भी अवगत करवा दिया है। उधर, एसपी राहुल नाथ ने बताया कि डीएफओ बिलासपुर ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां देने का शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वहीं, कांग्रेस नेता ने कहा कि डीएफओ के आरोप निराधार हैं। वहां कोई कांग्रेस नेता मौजूद नहीं था, जिसने उनके साथ मारपीट की है। उल्टा उन्होंने वहां एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। इस पर लोगों ने उन्हें चले जाने को कहा था।