{"_id":"4ffb968cea327cb2ac1b89d3dea5284d","slug":"attack-on-deputy-ranger-car-glass-broken-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला, कार के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला, कार के शीशे तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Wed, 03 Dec 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला गगरेट स्थित वन विभाग के नाके पर तैनात दो वन रक्षकों और एक चौकीदार ने सोमवार रात जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं, तीनों ने अपने ही विभाग के डिप्टी रेंजर स्वर्ण सिंह पर हमला कर दिया और उनकी कार के शीशे तक तोड़ डाले।
विज्ञापन
इससे मामला काफी गरमा गया है। उधर पुलिस ने डिप्टी रेंजर की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि आरोपियों का मेडिकल करवाकर आगामी जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गगरेट वन नाके पर ड्यूटी पर तैनात वन रक्षक अजय कुमार एवं राम पाल तथा चौकीदार सुच्चा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने नशे में डिप्टी रेंजर स्वर्ण सिंह को मोबाइल पर लकड़ी पकड़ने की झूठी सूचना ही दे दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर स्वर्ण सिंह अपनी कार में फौरन नाके पर पहुंच गए। जब उन्होंने वन रक्षकों से लकड़ी की गाड़ी के बारे में पूछा, तो वन रक्षक डिप्टी रेंजर से ही उलझ पड़े और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
देखते ही देखते वनरक्षकों एवं चौकीदार ने उन पर हमला बोल दिया और कार के शीशे तोड़ डाले। डिप्टी रेंजर स्वर्ण सिंह ने आरोप लगाया कि तीनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। थाना प्रभारी विश्वास वालिया ने बताया कि डिप्टी रेंजर स्वर्ण सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।