फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ATM thief Mastermind caught

पकड़ा गया एटीएम चुराने वाला मास्टरमाइंड

Mon, 26 May 2014 10:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 May 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
ATM thief Mastermind caught

सोलन में धर्मपुर में 12 जनवरी की रात करीब ढाई बजे बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम चुराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस के हाथ लग गया है। बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम व धर्मपुर थाना के संयुक्त प्रयास से आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

विज्ञापन


शनिवार को आरोपी राहुल को कसौली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रघुबीर ठाकुर बताया कि 12 जनवरी को रात धर्मपुर के पड़ाव स्थित एटीएम को उखाड़ा गया था।
विज्ञापन


जब शातिर एटीएम को पिकअप में डाल रहे थे तो मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी एटीएम लेकर फरार हो गए। पुलिस ने परवाणू में इसकी सूचना दी थी। जहां पिकअप को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दो ही आरोपी हुए थे गिरफ्तार

उस समय केवल दो ही व्यक्ति पुलिस के हाथ लगे। पूछताछ व मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 21 मई को इसे पिंजौर से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक स्कार्पियो कार पकड़ी है।


वहीं पूछताछ से पता चला है कि इसने अंबाला से भी एक एटीएम चुराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूछताछ कर रही है। इससे एक बड़े गिरोह तक पहुंचा जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मपुर थाना से इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें हेडकांस्टेबल पवन व कपिल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed