फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   atm fraud in solan.

दोस्ती में मिला ऐसा धोखा कि आप भी रह जाएंगे हैरान

Sun, 14 Jun 2015 09:31 AM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
atm fraud in solan.

दोस्ती में दगा कर युवक ने दोस्त के एटीएम से करीब पौने दो लाख रुपये उड़ा लिए। डेढ़ महीने में कई जगह से ट्रांजेक्शन की गई। अनपढ़ता के चलते बैंक की ओर से पीड़ित युवक को पैसे निकलने के मेसेज तो मिलते रहे लेकिन वो समझ नहीं सका। खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित युवक ने बैंक की डिटेल ली।

विज्ञापन


मामला पुलिस तक पहुंचा। हालांकि, दोस्त पैसे लौटाने को राजी हो गया है। इस पर पुलिस के सामने समझौता हो गया। खिलियां पंचायत के एक युवक की मस्तानपुरा पंचायत के युवक के दोस्ती हो गई। खिलियां का युवक के मजदूरी करता है। युवक के पिता सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका पैसे भी इसी अकाउंट में था।

विज्ञापन

अनपढ़ होने के कारण बैंक के मेसेज नहीं समझ सका पीड़ित

atm fraud in solan.

चार माह पहले मस्तानपुरा निवासी युवक ने दोस्त से एटीएम कार्ड बनाने की बात कही। दोनों एटीएम कार्ड बनाने नालगढ़ स्थित बैंक चले गए। एटीएम कार्ड बनने के बाद दोनों एटीएम मस्तानपुरा निवासी युवक ने अपने पास रख लिए। इसी बीच उसकी नीयत में खोट आ गया।

उसने दोस्त को बताया कि एटीएम कार्ड कहीं गुम हो गया है, और वह बैंक जाकर उसके एटीएम कार्ड को भी ब्लॉक करवा देगा, लेकिन कार्ड गुम नहीं हुआ था, उसे युवक ने छिपा लिया था, और उसके अकाउंट से पैसा निकालता रहा।

चार माह में निकाले 1.65 लाख रुपये

atm fraud in solan.

चार माह के दौरान उसने एक लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवक को दोस्त पर शक हुआ और बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने जब पीड़ित युवक के दोस्त को पूछा तो उसने एटीएम से पैसे निकालने के बात कबूल ली।

इससे पहले पुलिस कोई कार्रवाई करती। युवक ने पुलिस के समक्ष समझौता कर लिया और निकाले गए पैसे लौटने के लिए राजी हो गया। डीएसपी खजाना राम ने समझौता होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed