एटीएम से पैसे निकालते हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप भी एटीएम कार्डधारक है तो जरा सावधान हो जाएं। बिना कार्ड भी अब कुछ शातिर आपके अकाउंट से पैसे गायब कर सकते हैं। इसके लिए शातिरों ने एक नया ही तरीका निकाला है। इसका एक सनसनीखेज मामला शिमला में सामने आया है।
यहां सेना के एक मेजर के एटीएम का इस्तेमाल कर खाते से करीब तीन लाख रूपये उड़ा लिए गए। एटीएम का इस्तेमाल कर शातिरों ने कई बार किया लेकिन जब खाते से पैसे निकले तो उसका मैसेज मेजर के मोबाइल में नहीं आया।
लिहाजा उन्हें इस बात की जानकारी नहीं मिली। जब मेजर ने ऑनलाइन अपना खाता चैक किया तो उसमें 2 लाख 96 हजार 135 रूपये कम थे। तब उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। आइए जानते हैं कैसे शातिरों ने अकाउंट से पैसे निकाल लिए।
ऐसे निकाले अकाउंट से पैसे
शिमला पुलिस को अंदेशा है कि शातिरों ने कहीं मेजर के एटीएम का क्लोन तैयार किया उसके बाद पैसे निकालने शुरू किए। दिल्ली में अलग अलग जगहों से यह पैसे निकाले गए हैं। मेजर का बैंक खाता मालरोड़ पर स्थित एसबीआई की ब्रांच में है।
थाना सदर में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं की छानबीन शुरू कर दी है। ऐसी वारदातों में पीडि़त को पता ही नहीं चलता, कारण एटीएम कार्ड उसकी जेब में रहता है और खाते से पैसे निकल जाते हैं। हिमाचल में ऐसा ही एक मामला पहले भी सामने आ चुका है।
ऐसे तैयार होता है एटीएम क्लोन
एटीएम कार्ड की डिटेल स्कैन करने के लिए जाल एटीएम में कार्ड स्वैप करने वाली जगह पर अतिरिक्त स्लॉट स्कीमर और पासवार्ड के लिए स्पाई कैमरा लगाते है। इस दौरान जो भी उपंभोक्ता एटीएम में कार्ड का इस्तेमाल करता है उसकी पूरी डिटेल स्कीमर में आ रही जाती है स्पाई कैमरा में उसका पिन कोड रिकार्ड हो जाता है।
अगर इस बीच शातिरों की यह हरकत बैंक प्रबंधन नहीं पकड़ पाता तो वह स्कीमर और स्पाई कैमरा निकाल ले जाते उसके बाद साफ्टवेयर की मदद से डिटेल हासिल कर एटीएम के क्लोन तैयार कर लेते हैं। एटीएम के क्लोन तैयार होने पर कहीं से भी एटीएम से पैसा निकाल लेते।
उपभोक्ताओं को इस बात की भनक तक नहीं लगती कि आखिर उनके खाते से पैसा कैसे निकल रहा है। वहीं एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एटीएम इस्तेमाल करते समय सावधान रहे।