फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army solider raped a girl at hamirpur, made mms.

फौजी ने किया स्कूली छात्रा से रेप, वीडियो बनाकर धमकाया

Wed, 04 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 04 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
army solider raped a girl at hamirpur, made mms.
सेना में तैनात एक शख्स पर रेप का आरोप लगा है। आरोपी ने नाबालिग के न्यूड फोटो भी खींचे और वीडियो भी बनाई। - फोटो : demo pics

सेना में तैनात एक शख्स पर रेप का आरोप लगा है। आरोपी ने नाबालिग के न्यूड फोटो भी खींचे और वीडियो भी बनाई। यह सनसनीखे मामला हिमाचल के हमीरपुर में सामने आया हे। यहां पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत नाबालिग से हुए दुष्कर्म की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि भी हो गई है।

विज्ञापन


नाबालिग स्कूली छात्रा है। पीड़िता ने ग्राम पंचायत झरलोग के भदरोई गांव के एक सैनिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी सैनिक विवाहित है और वर्तमान में जम्मू में तैनात है। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने 29 अप्रैल को पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि भदरोई गांव का यह आरोपी वर्ष 2014 से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। कुछ दिन पहले वह उसे बहला फुसलाकर घुमाने के बहाने रिवाल्सर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन बनाए संबंध, न्यूड फोटो और वीडियो बनाई

army solider raped a girl at hamirpur, made mms.
आरोपी पर रेप के अलावा वीडियो बनाने का भी आरोप लगा है।

यहां आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने उसके न्यूड फोटो खींचे और वीडियो भी बनाई। इसके बाद आरोपी उसके न्यूड फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियां देने लगा। इससे वह घबरा गई। पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई।

29 अप्रैल को पीड़िता ने मां के साथ पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। मेडिकल में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उधर, थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। शिकायत के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed