फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army Jawan raped Minor School Girl

मंदिर ले जाने के बहाने फौजी ने नाबालिग छात्रा से होटल में किया दुराचार

Sat, 01 Sep 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 01 Sep 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Army Jawan raped Minor School Girl

सेना में सेवारत 23 वर्षीय सैनिक के खिलाफ दुराचार के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित नाबालिग छात्रा स्कूल में पढ़ती है। मामला हमीरपुर का है। आरोपी युवक उसे धोखे से कांगड़ा जिले के एक मंदिर में ले जाने के बहाने होटल ले गया। जहां पर नाबालिग को डरा-धमका कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


नाबालिग छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना हमीरपुर में पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा और आरोपी युवक दोनों का मेडिकल करवाया लिया है।
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित छात्रा काफी डरी और सहमी हुई है। जिसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कुछ साल पहले ही आर्मी में भर्ती हुआ है और वर्तमान में घर छुट्टी आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी युवक को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दो नाबालिगों से दुराचार, पिता और दोस्त पर आरोप

Army Jawan raped Minor School Girl

सोलन जिले में दो नाबालिगों से दुराचार के मामले सामने आए हैं। एक मामले में प्रवासी नाबालिग ने अपने पिता पर दुराचार का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुराचार किया है।

जिसके आधार पर पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। एक अन्य मामले में नाबालिग ने अपने नाबालिग दोस्त पर दुराचार का आरोप लगाया है।

मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed