फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   an old man murdered at shilai, sirmaur.

घर में घुसकर युवक ने की बुजुर्ग की हत्या, काट डाला सिर

Sat, 31 Oct 2015 05:21 PM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
an old man murdered at shilai, sirmaur.

एक सनकी युवक ने अपने ही पड़ोसी बुजुर्ग की हत्या कर डाली। बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग करने के बाद यह पूरे गांव में हथियार लेकर घूमता रहा। इससे खौफ खाए लोग अपने घरों में कैद हो गए। बाद में किसी तरह आरोपी को एक कमरे में बंद कर दिया गया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में सामने आया है।

विज्ञापन


यहां थाना क्षेत्र शिलाई के अंतर्गत बोकाला पाब पंचायत के बोकाला गांव में एक सनकी युवक ने अपने पड़ोसी बुजुर्ग की गर्दन फरसे से धड़ से अलग कर दी। युवक करीब एक घंटे तक हाथ में फरसा लहराकर गांव में घूमता रहा। बाद में किसी तरह परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर कमरे में बंद किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

रिश्ते के दादा को दी खौफनाक मौत

an old man murdered at shilai, sirmaur.

पुलिस ने युवक पर धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर हथियार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार सुबह 7:30 बजे बोकाला गांव निवासी नेता राम उर्फ नीटू (25) पुत्र रामलाल अपने पड़ोसी और रिश्ते से दादा चानण सिंह (75) के घर में गया। चानण सिंह सुबह उठकर बिस्पर पर बैठा ही था।

अचानक नेता राम उसके कमरे में घुसा और फरसे (डांगरा) से बुजुर्ग की गर्दन अलग कर दी। सनकी युवक जैसे ही कमरे से बाहर निकला तो रसोई में चानण सिंह का बेटा बिशन सिंह चाय बना रहा था। उसने नेता राम को चाय पीने को कहा। लेकिन जब उसने उसके हाथ में खून से सना डांगरा देखा तो वह अपने पिता के कमरे में दौड़ा। वहां देखा तो पिता का सिर धड़ से अलग गिरा हुआ था।

गांव में घूमता रहा आरोपी, सहम गए लोग

an old man murdered at shilai, sirmaur.

हत्या के बाद बुजुर्ग का पूरा बिस्तर खून से सना था। घबराया बेटा बिशन सिंह कमरे से बाहर निकला और उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण जैसे ही एकत्र हुए तो हत्या करने वाला नेता राम खून से सने फरसे को हवा में लहरा रहा था। जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लेकिन हाथ में हथियार देख लोग उसके करीब जाने से डर रहे थे।

किसी तरह आरोपी को एक कमरे में बंद कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी कई प्रकार के नशे का आदी होने के कारण सनकी हो चुका है। उधर पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने बताया कि युवक पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चानण सिंह का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed