फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   An accused threaten people that he will kill them

खामोश! 'मुंह खोला तो सबको बम से उड़ा दूंगा'

Tue, 03 Jun 2014 05:47 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
An accused threaten people that he will kill them

सिरमौर के सराहां क्षेत्र में अवैध रूप से अपने घर में देशी बम रखने वाले आरोपी ने लोगों को धमकाना शुरू कर दिया है। आरोपी गांव के लोगों को धमका रहा है कि यदि किसी ने मुंह खोला तो वह सभी को बम से उड़ा देगा।

विज्ञापन


आरोपी तोताराम अभी पुलिस हिरासत में हैं लेकिन इसके बावजूद यह लोगों को मारने की धमकियां दे रहा है। क्षेत्र के बाड़ा-चाकली के लोगों ने पुलिस में इसकी शिकायत दे दी है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि आरोपी बेहद खतरनाक है। इसे पहले भी बाघों की खाल की तस्करी में पकड़ा गया था। यह खुद ही देशी बम तैयार करता है। इसकी धमकियों से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध बम रखने के आरोप में गिरफ्तार है आरोपी

An accused threaten people that he will kill them

पुलिस के अनुसार आरोपी को अवैध देसी बम रखने के ‌आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पिछले हफ्ते गांव के साथ लगते जंगल में आरोपी ने एक बम छिपाकर रखा था।

यह एक युवती को मिला। छूने पर इसमें ब्लास्ट हो गया। इससे युवती नीलम कुमारी को अपना एक हाथ गंवाना पड़ा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रेड की।

इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से दो और बम बरामद किए। साथ ही इसे भी गिरफ्तार कर लिया था।

लोगों ने की पुलिस से शिकायत

An accused threaten people that he will kill them

बाड़ा-चाकली के करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक से आरोपी की शिकायत की है। ग्रामीणों में पीड़ित लड़की नीलम कुमारी के परिजन पुन्नूराम, महिमा देवी, कष्णा देवी, हीरा लाल, सुंदर सिंह, गीता राम, कर्मचंद, बलवंत सिंह आदि ने एसपी को बताया कि आरोपी तोताराम उन्हें धमकियां दे रहा है कि जैसे ही वह छूटेगा वह ग्रामीणों को भी बम से उड़ा देगा।

ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि जब अरोपी तोता राम अग्रिम जमानत लेकर आया था तो वह गांव के लोगों को डराने धमकाने लगा। उसने ग्रामीणों को जुबान नहीं खोलने को कहा। साथ ही अगर ग्रामीणों ने ऐसा किया तो उन्हें भी बम से उड़ाने की धमकी देने लगा। ग्रामीणों ने एसपी को लिखी शिकायत में कहा है कि उन्हें तोताराम से खतरा लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed