{"_id":"352f6187aaa9b2c50d7a90972c4b75fd","slug":"alto-car-accident-at-kotkhai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी ओल्टो कार एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहरी खाई में गिरी ओल्टो कार एक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटखाई(शिमला)
Updated Sat, 06 Sep 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिला में गुम्मा बाघी मार्ग पर ऑल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में गुम्मा बाघी मार्ग पर कोठी के समीप शनिवार सुबह एक ओल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में गाड़ी चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई। जब ओल्टो कार नंबर एचपी 09-3521 गुम्मा बाघी मार्ग पर गुम्मा से खल्टुनाला की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच कोठी गांव के समीप ओल्टो कार अचानक 150 फुट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में चालक के अलावा कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था। घटना में कोटखाई के चमैरा गांव निवासी 63 वर्षीय जिया लाल की मौत हुई है।
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी गौरी दत शर्मा ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।