{"_id":"fb9cd7e6d09c29903a6f1b822dea2fcd","slug":"after-addressed-died-shikshak-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को संबोधित करने के बाद मौत! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मचारियों को संबोधित करने के बाद मौत!
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 28 Jul 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में शिक्षा विभाग प्रयोगशाला कर्मचारी संघ की राज्यस्तरीय बैठक में आए हमीरपुर जिला अध्यक्ष योगराज शर्मा संबोधन के बाद हृदयगति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन
संघ की राज्यस्तरीय बैठक मंडी में बुलाई गई थी, लेकिन हमीरपुर जिला अध्यक्ष की मौत के बाद बैठक नहीं हो पाई। उनकी मौत से बैठक में मातम छा गया।
हृदय गति रुकने के बाद हमीरपुर जिला के अध्यक्ष को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रविवार को बैठक संघ के राज्यस्तरीय चुनावों को लेकर आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
बैठक में संघ के हमीरपुर जिला के अध्यक्ष योगराज शर्मा भी पहुंचे थे। उन्होंने राज्यस्तरीय बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित किया।
विज्ञापन
लेकिन अपना संबोधन समाप्त करने के पांच मिनट बाद वे अचानक कुर्सी से गिर गए और बेहोेश हो गए। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी ले जाया गया।
लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिटी पुलिस चौकी मंडी ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी है।