फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused escaped after killing crane driver in Parwanoo arrested from Delhi

परवाणू में क्रेन चालक की हत्या कर फरार हुआ आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2020 07:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Accused escaped after killing crane driver in Parwanoo arrested from Delhi
सांकेतिक तस्वीर

 क्रेन चालक की हत्या कर फरार आरोपियों को पुलिस ने 36 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी दिल्ली से पकड़े गए हैं। आरोपी परवाणू से वारदात को अंजाम देने के बाद दिल्ली फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को अलग-अलग टीमों का गठन किया था और संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी थी। पुलिस को मामले में सबसे बड़ी लीड एक्सयूवी गाड़ी से ही मिली। क्रेन पर लदी गाड़ी के नंबर से पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की थी। गाड़ी के नंबर से पुलिस को उसके मालिक का पता मिला और उसके आधार पर पुलिस ने दिल्ली में आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी।

विज्ञापन


पुलिस ने अलग-अलग जगहों से सभी छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इन युवकों को परवाणू ला रही है। इनके देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है। गौरतलब है कि दिल्ली के छह युवकों ने खराब एक्सयूवी गाड़ी को दिल्ली तक पहुंचाने के लिए परवाणू से एक क्रेन बुक की थी। सोमवार रात करीब 11 बजे क्रेन में उन्होंने दो हजार का तेल भी भरवाया लेकिन जैसे ही क्रेन चालक मदन लाल निवासी सलापड़ मंडी टीटीआर की तरफ आगे बढ़ा तो बारिश तेज हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों को दिल्ली से परवाणू ला रही पुलिस 

क्रेन का वाइपर और एक तरफ की लाइट बंद हो गई। इस पर मदन लाल ने गाड़ी को अगले दिन दिल्ली पहुंचाने की बात कहकर क्रेन सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसके बाद गुस्साए युवकों ने क्रेन चालक मदन के साथ मारपीट की और उसे खाई में फेंक दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले। क्रेन में मौजूद एक अन्य व्यक्ति राजन कुमार ने घटना की जानकारी क्रेन मालिक और अन्य को दी।  

हत्याकांड में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दिल्ली से पकड़े गए हैं। पुलिस टीम इन्हें लेकर परवाणू वापस आ रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले में हत्या से जुड़े सभी साक्ष्य जुटा रही है। 
शिव कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सोलन  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed