{"_id":"60f075278ebc3e701742f865","slug":"accused-arrested-for-abusing-judge-s-driver-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला मे जज के चालक से गाली-गलौज करने पर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला मे जज के चालक से गाली-गलौज करने पर आरोपी गिरफ्तार
Thu, 15 Jul 2021 11:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:19 PM IST
सार
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मामला सदर थाना क्षेत्र के ओल्ड बस स्टैंड के पास पेश आया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यायाधीश के चालक के साथ बदसलूकी की घटना पेश आई है। पीड़ित चालक न्यायाधीश को वाहन में बैठाकर उच्च न्यायालय की तरफ ला रहे थे, तभी यह घटना पेश आई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मामला सदर थाना क्षेत्र के ओल्ड बस स्टैंड के पास पेश आया। शिकायतकर्ता गुरमेल सिंह सुबह 7:50 बजे न्यायाधीश को अपने आवास से उच्च न्यायालय ले जा रहे थे। इसी बीच पुराने बस स्टैंड सुरंग के पास पहुंचे तो एक टैक्सी चालक जो विपरीत दिशा से आ रहा था ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरोपी टैक्सी चालक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ धमकाने के आरोप भी लगे हैं। शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन