युवती पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार, बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला पुलिस ने युवती पर तेजाब फेंकने के आरोपी युवक को बद्दी बैरियर से गिरफ्तार कर लिया है। युवक बद्दी से भागने की तैयारी में था। पुलिस के पास युवक की फोटो थी और इसी के आधार पर उसे पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान बिहार राज्य के पटना जिले के इबराईमपुर निवासी संतोष कुमार के रूप में की है। युवती यूपी के बुलंदशहर की बताई जा रही है।
ये दोनों पिछले डेढ़ वर्ष से झाड़माजरी में स्वच्छ पानी तैयार करने वाली कंपनी में काम करते थे। दोनों की आपस में बातचीत थी। बात शादी तक भी पहुंच गई थी। लेकिन, चार माह पूर्व युवती ने यह फैक्टरी अचानक छोड़ दी। युवक नहीं चाहता था कि वह यहां से काम छोड़े। इसके लिए वह उस पर दबाव बनाता था। युवती इसी फैक्टरी के साथ हेल्थ केयर का सामान बनाने वाली कंपनी में लग गई।
युवती पर इसलिए फेंका तेजाब
युवक को लग रहा था कि युवती ने जानबूझकर यह फैक्टरी छोड़ी है और उसे उस पर किसी और युवक से प्यार होने का शक हो गया। जिस पर युवक मंगलवार को पहले से ही अपने फैक्टरी से निकल कर शिवालिक नगर में रुक गया। करीब साढ़े छह बजे जैसे ही युवती फैक्ट्री से बाहर आई तो युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया। जिससे युवती की दाहिनी ओर का मुंह और बाजू जल गई।
युवती के साथ उसकी दो सहेलियां शाइना और सकिना भी तेजाब की हल्की चपेट में आई हैं। पुलिस युवती को ईएसआईसी मॉडल चिकित्सालय काठा में ले गई, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ भेज दिया गया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।