{"_id":"f38622b630083254127ce4f2d47f05b8","slug":"accused-absconded-from-police-cutody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ रेप का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ रेप का आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Sep 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के कसुम्पटी में सात साल की बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार आरोपी थाना छोटा शिमला के बाहर से फरार हो गया। पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही देर में विकासनगर पैट्रोल पंप के पास धर दबोचा। अब आरोपी के खिलाफ पुलिस हिरासत से फरार होने का मुकदमा भी कायम कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी अरुण सिद्ध (44) कसुम्पटी में रहता है। यह मोबाइल रिपेयर का काम करता था। इन दिनों बेकार था। पड़ोस में रहने वाली एक सात साल की बच्ची के साथ यौनाचार के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
वीरवार शाम को लड़की के परिजनों ने यौन शोषण की शिकायत पुलिस को दी। छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जब आरोपी को अस्पताल से मेडिकल करवाकर पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा था तो आरोपी मौका देखकर थाने के बाहर से फरार हो गया।
नाले और जंगल से होता हुआ विकासनगर पहुंच गया। पुलिस ने कुछ देर बाद ही इसे दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह डर गया था, इसलिए भागा। डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी से पूछताछ हो रही है।