फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident near shimla busstand, four injured

शिमला के पास बस सूमो में जोरदार टक्कर, चार घायल

Fri, 27 Jun 2014 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jun 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
accident near shimla busstand, four injured

राजधानी शिमला के ओल्ड बसस्टैंड के साथ लगते 103 टनल के पास शुक्रवार सुबह एक बस और सूमो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों के जख्मी होने की सूचना है।

विज्ञापन


इन सभी लोगों को आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। पुलिस के अनुसार एचआरटीसी की एक बस शिमला से आरटीओ ऑफिस की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


जैसे ही 103 टनल के पास पहुंची कि शिमला आ रही दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार सूमो बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूमो का अगला हिस्सा बस के नीचे घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सूमो सवार चार लोग जख्मी हो गए। इन्हें आईजीएमसी ले जाया गया। वहीं, हादसे के बाद शहर में लंबा जाम लगा रहा। करीब 11 बजे यातायात सुचारू किया जा सका।

नौकरी पेशा लोगों और स्कूली छात्रों को पैदल ही अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ा। फिलहाल बालूगंज पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बस चालक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed