फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident in una one died.

दर्दनाक मौत, बाइक से गिरते ही युवक को कुचलते गए वाहन

Tue, 07 Apr 2015 08:50 PM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
accident in una one died.

संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर मंगलवार को दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हिमाचल के ऊना जिले में हुआ। हादसा इतना भयानक था कि तेज वाहनों की चपेट में आने से युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उसके शरीर के कई हिस्से सड़क पर बिखर गए।

विज्ञापन


हादसे में एक अन्य युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। मृतक की पहचान टाहलीवाल निवासी विरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने मामले के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम विरेंद्र (24) अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक पर संतोषगढ़ से टाहलीवाल की ओर आ रहा था। इसी दौरान रॉयल गार्डन होटल के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक नीचे गिर गए।
विज्ञापन

ऊपर से गुजर गए वाहन

accident in una one died.

वहीं, दूसरी ओर से आ रहे दो वाहन भी मृतक के ऊपर से गुजर गए, जिससे युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए। जबकि उसकी एक टांग भी पूरी तरह से क्षत-विक्षत होकर दूर जा गिरी। बताया जा रहा है कि युवक मात्र दो दिन पहले ही सऊदी अरब से घर लौटा था। हादसे में घायल हुआ युवक भी सेना में सेवारत बताया जा रहा है, जो कुछ ही दिन पूर्व छुट्टी पर आया था।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इससे मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति पैदा हो गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया है।

बहन के हाथ पीले किए बिना ही चला गया विरेंद्र

accident in una one died.

घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। शादी में शरीक होने के लिए रिश्तेदारों को बुलाने का सिलसिला जारी था। लेकिन विरेंद्र अपनी बहन के हाथ पीले करने से पहले ही इस दुनिया से चला गया। कुदरत को शायद कुछ और ही मंजूर था। बहन की शादी से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। मौत भी ऐसी कि देखकर कलेजा बाहर आ जाए। बताया जा रहा है कि युवक की मौत के बाद शव के टुकडे़ सड़क के चारों ओर बिखर गए। नौजवान की इस दर्दनाक मौत से टाहलीवाल में सन्नाटा सा पसर गया और शादी की तैयारियों में जुटे घर में मातम का माहौल बन गया।

जिस किसी ने भी युवक के क्षत-विक्षत शव के चिथड़े सड़क पर देखे, उसकी रूह कांप उठी। हर कोई इस दर्दनाक मौत पर विधाता को कोस रहा था। हरेक की जुबान पर बस यही था कि ऐसी मौत किसी को न मिले। बताया जा रहा है कि विरेंद्र दोस्त के साथ घरेलू काम से जा रहा था। अगले महीने उसकी बहन की शादी तय थी।

विज्ञापन

शादी की चल रही थीं तैयारियां

accident in una one died.

विरेंद्र की चार बड़ी बहनें हैं, जिनमें से सबसे छोटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। जबकि उसका एक छोटा भाई भी है। घर के खर्च का पूरा दारोमदार उसके ही सिर पर था। युवक के मामा रोशन सिंह तथा टाहलीवाल के प्रधान अर्जुन सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर अवैध तरीके से कुछ टिप्पर चल रहे हैं, जिनकी चपेट में उनका लाडला आया। उन्होंने इस हादसे की कड़ी जांच और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। संतोषगढ़ से टाहलीवाल तक बना करीब तीन किलोमीटर का यह मार्ग वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं माना जा रहा है।

खासकर इस मार्ग पर दोपहिया वाहन चालक ही शिकार हुए हैं। पिछले दिनों भी इसी जगह एक दर्दनाक हादसा पेश आया था। बीते छह माह की बात करें तो इस मार्ग पर आधा दर्जन से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। दरअसल बताया जा रहा है कि मार्ग की चौड़ाई कम है, जबकि सीधी सड़क होने से यहां वाहन ओवरस्पीड हो जाते हैं। इस वजह से ओवरटेक करते वक्त वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

जीप ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत

accident in una one died.

घुमारवीं के अंतर्गत मैहरन गांव में गत दिवस एक तेज रफ्तारी जीप ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हिमाचल के बिलासपुर जिले में हुआ। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस थाना को फोन पर सूचना मिली कि मैहरन के पास हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस तुरंत घटना स्थल पहुंच गई ओर महिला के श्व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप चालक गोपाल निवासी गुग्गाघाट काफी तेज रफ्तार से जीप चला रहा था। जिससे सड़क किनारे चल रही मृतक अयोध्या देवी (64) निवासी मैहरन उसकी चपेट में आ गई। बुरी तरह से घायल हुई महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने जीप चालक को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी अशोक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में जीप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अंजनि जस्वाल ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed