फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident at sirmaur, three died

सड़क हादसे में दो छात्रों समेत तीन की मौत

Mon, 08 Sep 2014 06:14 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
accident at sirmaur, three died

हिमाचल के जिला सिरमौर के थाना क्षेत्र सराहां के तहत नाहन-कुमारहट्टी हाइवे पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां वामन द्वादशी मेला देखकर वापस लौट रही लोगों से भरी एक पिकअप चरावग के समीप पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों में से दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पिकअप में सवार सभी लोग डिंगर किन्नर पंचायत के जनोट निवासी हैं। उधर, चालक नरेश कुमार निवासी जनोट मौके से फरार है।
विज्ञापन


पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस के अनुसार हादसा देर रात करीब पौने 10 बजे हुआ।

दो घायल पीजीआई रैफर

accident at sirmaur, three died

हादसे में पिकअप सवार रामेंद्र सिंह (45), प्रदीप कुमार (13), कनव कुमार (14), अंकुश कुमार (14) व विक्रांत (13) को गंभीर चोटें आई। सराहां अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रामेंद्र सिंह के अलावा चारों को सोलन के लिए रेफर कर दिया।

सोमवार सुबह प्रदीप कुमार व कनव कुमार की सोलन अस्पताल में मौत हो गई। अंकुश कुमार एवं विक्रांत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के पांचवें घायल रामेंद्र सिंह का सराहां अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

उधर डीएसपी राजगढ़ बीएस बरागटा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया पिकअप चालक नरेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पिकअप खाई में गिरने से एक की मौत

accident at sirmaur, three died

उधर, जिले के थाना क्षेत्र राजगढ़ से करीब 40 किलोमीटर दूर सोलन-नेरीपुल स्टेट हाइवे से राणाघाट-धायला लिंक रोड पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

ग्रामीणों ने तीनों घायलों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती किया है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। हादसे में गांव धायला-देवठी, तहसील राजगढ़ निवासी चालक लायकराम (38) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, उसमें सवार इसी गांव के जगदीश चंद, सदानंद और रिंकू घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि चारों लोग आरा घर की ओर जा रहे थे। तीनों घायलों को हल्की चोटें आई हैं। इस कारण राजगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed