फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a youth killed his uncle at theog.

युवक ने चाचा को गोली से उड़ाया, भाइयों पर भी दागी गोलियां

Mon, 08 Feb 2016 09:26 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
a youth killed his uncle at theog.

घर में जमीन के विवाद को लेकर चाचा और भतीजे में बहसबाजी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि तैश में आकर भतीजे ने चाचा को गोली से उड़ा दिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के शिमला जिला का है।

विज्ञापन


यहां उपमंडल ठियोग के साथ लगती शरमला पंचायत के बड़ोग गांव में रविवार सुबह एक भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली से उड़ा दिया। इस दौरान उसके चचेरे भाई सहित एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


जमीन का विवाद झगडे़ का कारण बताया जा रहा है। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार रविवार को जमीन के विवाद के दौरान एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा पर दागी तीन गोलियां

a youth killed his uncle at theog.

सुबह करीब नौ बजे पूर्ण चंद डोगरा और उसके चाचा श्यामानंद डोगरा में जमीन को लेकर बहस हुई। गुस्साए पूर्ण चंद डोगरा ने इस दौरान अपने घर से दोनाली बंदूक निकाल कर अपने चाचा पर तीन फायर किए। इस दौरान श्यामानंद डोगरा के सीने पर गोली लगने के कारण घायल हो गया।

घायल अवस्था में परिजन उसे आईजीएमसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूर्ण चंद डोगरा को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्ण चंद डोगरा की ओर से तीन बार किए फायर के दौरान उसके चाचा के बेटे महेंद्र सिंह और बलविंद्र सिंह भी घायल हुए हैं।

इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। बलविंद्र की बाजू में हल्की चोट है जबकि महेंद्र सिंह के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed