फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Youth Attacked on a Family at Theog, Shot Girl.

युवक ने किया जानलेवा हमला, पूरे परिवार पर दौड़ा-दौड़ा कर बरसाईं गोलियां

Wed, 08 Feb 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Wed, 08 Feb 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
A Youth Attacked on a Family at Theog, Shot Girl.

शिमला के साथ लगते ठियोग के एक गांव में एक युवक ने रंजिश के चलते पूरे परिवार पर बंदूक से कई फायर कर दिए। वारदात में नव विवाहिता गंभीर रुप से घायल हो गई है। इसे उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


गोलीबारी में विवाहिता की मां और पिता भी जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि पिता के सिर में छर्रे लगे हैं। विवाहिता की जनवरी माह में शादी हुई है और वह मायके आई थी। बंदूक से फायर करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर 12 बोर की दोनाली बंदूक से फायर गए चौदह खोल बरामद किए हैं। आरोपी का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 जनवरी को हुई थी युवती की शादी, आई थी मायके

A Youth Attacked on a Family at Theog, Shot Girl.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती की जनवरी को शादी हुई थी। कुछ रोज पहले ही वह मायके आई थी। मंगलवार को युवती अपने मां, पिता, पति, देवर और बहन के साथ अपने चाचा के घर गई थी।

दोपहर करीब चार बजे ये सभी चाचा के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान वीरगढ़ का जगदीश कुमार इनके घर के नजदीक रास्ते में बंदूक तानकर खड़ा था। जगदीश ने गाली गलौज शुरू कर दी। किसी तरह पूरा परिवार से भागने में कामयाब रहा।

युवक ने पीछे से की अंधाधुंध फायरिंग, युवती आईजीएमसी रैफर

A Youth Attacked on a Family at Theog, Shot Girl.

लेकिन आरोपी इनके पीछे दौड़ गया और पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बदहवास युवक ने बंदूक से चौदह राउंड फायर किए। घर का दरवाजा बंद करते समय युवती की टांग में छर्रे लगे और इसके पिता के सिर में कुछ छर्रे धंस गए।

फायरिंग में मां भी जख्मी हो गई है। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज गया। युवती को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ठियोग में पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे शिमला रेफर कर दिया गया है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन देव नेगी ने बताया कि गोलीबारी में युवती समेत उसके मां बाप घायल हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed