{"_id":"ac41eebd4c75bef780e876845a84ea0c","slug":"a-vehicle-hit-bike-at-una-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 30 Jan 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र लालसिंगी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय कुलवीर सिंह निवासी दमखेड़ा जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात कुलवीर सिंह अपने मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
लालसिंगी के समीप पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर दे मारी। इससे कुलवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में यातायात पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।