{"_id":"0c8ec11014424cee00def1d6b7e15031","slug":"a-stone-dropped-on-auto-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पर पत्थर गिरा एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो पर पत्थर गिरा एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Jul 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर में शहर के नजदीक खोपड़ी के पास ऑटो पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग बाल-बाल बच गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर से खोपड़ी की ओर एक ऑटो जा रहा था, जिसमें चार लोग सवार थे।
इसी दौरान अचानक खोपड़ी के पास पत्थर ऑटो पर जा गिरा, जिससे ऑटो में सवार मीर यामिन गांव रोहाण डा. भड़ावली तहसील रामपुर की सिर पर चोटें आई हैं।
पुलिस को सूचना मिलते ही एक दल मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया। रामपुर के खनेरी अस्पताल में मीर यामिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया है।
वहीं रास्ते में नोगली के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। इधर, हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने बताया कि ऑटो रामपुर से खोपड़ी की ओर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन