{"_id":"56f4d8f64f1c1b695bf14d24","slug":"a-person-murdered-his-three-years-old-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिता ने तीन साल की बेटी का गला रेता, खुद को भी मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने तीन साल की बेटी का गला रेता, खुद को भी मारा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिले की बासा ठियोग पंचायत में एक निजी होटल (ताज) के निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करने वाले प्रवासी ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने बताया कि ठियोग थाना में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बतौर मजदूर काम करने वाला जातरू मुंडा झारखंड की गोवरशिला तहसील सिन्हा का है। वह कंस्ट्रक्शन साइट पर अपनी तीन साल की बेटी और बीबी के साथ अस्थायी ढारे में रहता है। आरोपी की बीबी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। लिहाजा, वह दो दिन पहले इलाज के लिए सोलन गई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे ढारे से बच्ची के चीखने की आवाज आई।
विज्ञापन
इसे सुनकर पास ही रह रहा मासूम का मामा मौके पर पहुंचा। यहां आकर उन्होंने देखा कि बच्ची का गला कटा हुआ था और आसपास खून बिखरा था। आरोपी फरार था। उसने 100 नंबर पर वारदात की सूचना दी। डीएसपी ठियोग रतन नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची का शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सभी पुलिस बैरियरों और नाकों पर आरोपी के हुलिये के बारे में जानकारी दी गई और उसे पकड़ने के प्रयास शुरू हो गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के तीन जवानों को धनौत के जंगल में एक व्यक्ति दिखाई दिया। उन्होंने इसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया।
मुझे मार डालो या कर लूंगा सुसाइड
आरोपी पिता की उम्र करीब 27 साल है। हत्या की वजह उसने देर शाम तक साफ नहीं की थी। आरोपी एक ही रट लगाए हुए है कि उसे भी मार डालो या फिर वह सुसाइड कर लेगा। आरोपी ने अपने पेट में भी तेजधार हथियार से वार किया है, लेकिन उसका घाव ज्यादा नहीं है।