महिला से थे अवैध संबंध, मिली खौफनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से अवैध संबंधों ने एक युवक की जान ले ली। महिला के पति ने सच्चाई सामने आते ही इस युवक को मौत के घाट उतार दिया। हिमाचल के जिला सिरमौर के कालाअंब में हुई हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।
गिरफ्तार की महिला ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार मोगीनंद वार्ड एक से रविवार को मृत मिले नरेश कुमार उर्फ रिंकू का कत्ल अवैध संबंधों के कारण हुआ था।
महिला रीना से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं, इसके फरार पति संजय कुमार की तलाश के लिए भी पुलिस ने टीमें गठित कर गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी हैं। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने धारा 302, 34 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसे हुआ था हत्या का खुलासा
पुलिस के अनुसार नरेश कुमार के गायब होने को लेकर उसके भाई सुरेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी। जब पुलिस ने मोगीनंद वार्ड एक के बंद कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां रिंकू का शव पड़ा हुआ था।
ये शव दो तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। बाद में पुलिस को पता चला कि नामजद महिला रीना और मृतक नरेश कुमार के आपस में संबंध थे। रीना देवी ने मोगीनंद स्थित अपने मकान बेचने का 2 लाख रुपये बयाना ले लिया था।
इन पैसों के साथ रीना और रिंकू कुछ दिन पांवटा भी रहे थे।
रॉड से किया था हमला
रीना देवी ने सोमवार को पुलिस की कड़ी पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसका पति संजय और उसके कुछ दोस्त एवं रिंकू मोगीनंद में साथ बैठे हुए थे। इस दौरान बहस में संजय के दोस्त ने रिंकू के सिर पर राड से वार किया।
इससे उसकी मौत होने की आशंका है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस वार से एकदम रिंकू की मौत नहीं हुई। क्योंकि उसे कमरे में बंद कर दिया गया था, इसलिए काफी देर बाद उसकी मौत हो गई।
हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। डीएसपी मुख्यालय मनमोहन सिंह ने कहा कि नरेश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार संजय कुमार जल्द गिरफ्तार होगा। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।