फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person killed his brother at at kullu.

पुलिस चौकी के बाहर युवक ने की भाई की हत्या

Tue, 15 Sep 2015 10:24 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
a person killed his brother at at kullu.

पैसों के लेन देन को लेकर दोनों भाइयों में बात इस कदर बिगड़ गई गई कि एक ने दूसरे को मौत के घाट उतार दिया। यह पूरी वारदात पुलिस चौकी से चंद कदम दूर अंजाम दी गई। मामला हिमाचल के जिला कुल्लू का है। यहां पतलीकूहल पुलिस चौकी से महज पंद्रह मीटर की दूरी पर एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक यूपी से सेब खरीदने के लिए पतलीकूहल आया था।

विज्ञापन


उसके साथ आए मौसेरे भाई ने उसके सिर पर खुरदरे हथियार से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के पीछे पैसों के लेनदेन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम यूपी के मेरठ मछेदर के इलगांव निवासी धर्मेंद्र अपने मौसेरे भाई गजेंद्र और चालक आरिफ के साथ ट्रक में पतलीकूहल सब्जी मंडी पहुंचा।

विज्ञापन

नशे की हालत में की हत्या

a person killed his brother at at kullu.

देर शाम होने के चलते चालक आरिफ ट्रक को पुलिस चौकी के समीप पार्क कर दूसरे ट्रक में सोने चला गया। जबकि गजेंद्र और धर्मेंद्र ट्रक में ही रहे। सुबह जब वह ट्रक के पास पहुंचा तो वहां उसे धर्मेंद्र का शव दिखा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर मनाली से डीएसपी पुनीत रघु पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी गजेंद्र के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक आरिफ का कहना है कि पतलीकूहल आते समय गजेंद्र और धर्मेंद्र ने रास्ते में शराब का सेवन भी किया था। पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी होने के परिणामस्वरूप धर्मेंद्र की हत्या हुई। मृतक युवक की पहचान यूपी के मेरठ मछेदर के इलगांव निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed