{"_id":"56ecdd434f1c1b1d658b46f8","slug":"a-person-hang-himself-at-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से झगड़े के बाद युवक ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां से झगड़े के बाद युवक ने लगा लिया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
मां से हुए झगड़े के बाद शख्स ने फंदा लगा लिया।
- फोटो : demo pic
बद्दी के बिलावांली किराये के मकान में रहने वाले प्रवासी कामगार ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन ऐन वक्त पर उसे नीचे उतार लिया। बेहोशी की हालत में उसे बद्दी सीएचसी लाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर बाद बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले प्रवासी कामगार सद्दाम पुत्र किशोर खान बिलावांली के मदनलाल के मकान में रहता था। वह बद्दी के एक उद्योग में कार्यरत था। दोपहर बाद उसका अपनी मां से झगड़ा हुआ, जिससे वह उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
इस बीच उसे परिजनों ने देखा और उसे नीचे उतारा। उसे बद्दी सीएचसी लाया गया वहां पर तैनात चिकित्सक डॉ. अनिल अरोड़ा ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि उक्त व्यक्ति की दिमाग में आक्सीजन का फ्लो कुछ समय से रुकने से वह अपना दिमागी संतुलन खो बैठा। एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन