फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person fall down from roof at shimla.

शिमला: एक ने काटी नस, दूसरा छत से गिरा

Tue, 24 Mar 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Mar 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
a person fall down from roof at shimla.

राजधानी शिमला के न्यू शिमला पुलिस थाना के तहत सेक्टर एक में एक युवक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे घटना का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को रिपन अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक की हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल में उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उड़ीसा का रहने वाला युवक गोपीनाथ सेक्टर एक में अपनी पत्नी के साथ रहता है। युवक में पलंबर का काम करता है। सोमवार सुबह जब गोपीनाथ के ससुर गुरचरण कमरे में गए तो उन्होंने जगह-जगह खून देखा। जांच में पता लगा कि उनके दामाद ने अपने हाथ की नस काट ली है। घटना के समय गोपीनाथ की पत्नी अपने पिता के घर पर थी। पुलिस ने बताया है कि गोपीनाथ पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन



छत से गिरकर युवक की मौत
वहीं, सर्कुलर रोड पर ओल्ड बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी होटल की छत पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। मजदूर होटल की छत की मरम्मत का काम कर रहा था। पांव फिसलने से मजदूर छत से गिर गया और सर्कुलर रोड पर जा गिरा। गिरने से आई गंभीर चोटों के कारण मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ लापरवाही से काम करवाने और सुरक्षा संबंधित नियमों की अनुपालना न करने का मुकद्दमा दर्ज किया है। सदर पुलिस ने बताया है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे होटल की छत पर कुछ कामगार छत की मरम्मत और रंगने का काम कर रहे थे। इसी दौरान शीशराम (40) निवासी मांगू अर्की जिला सोलन का पांव फिसल गया और वह सर्कुलर रोड पर जा गिरा।


सड़क पर गिरने से वह लहूलुहान हो गया। मजदूर को उपचार को फौरन रिपन अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन नेगी ने होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed