फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Person Cut His Throat at Chamba.

बंद कमरे में व्यक्ति ने छुरी से रेत डाला खुद का गला, हालत गंभीर

Sat, 18 Feb 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 18 Feb 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
A Person Cut His Throat at Chamba.

हिमाचल के चंबा के साथ लगती मंगला पंचायत में वीरवार शाम एक व्यक्ति ने बंद कमरे में छुरी से अपना गला काट लिया। उसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि मान सिंह निवासी मंगला मानसिक रूप से परेशान चल रहा है।

विज्ञापन


वीरवार शाम को कमरे में जाकर मान सिंह ने अपना गला रेत लिया। परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह खून से लथपथ पड़ा था। परिजन उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल चंबा ले गए। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को भी दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल व्यक्ति और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें यह पाया गया कि मान सिंह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से उसने गले को छुरी से काट लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि मान सिंह को भर्ती कर लिया गया है। मान सिंह की हालत में अब सुधार है। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि मंगला में छुरी से गला काटने वाले व्यक्ति का मामला सामने आया है।

परिवार व घायल व्यक्ति के बयान दर्ज किए गए हैं। कहा कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed