{"_id":"6ffe9fb0ad051d6f4449c23ef024829a","slug":"a-parson-beat-his-mother-at-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीटता रहा शराबी बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीटता रहा शराबी बेटा
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Updated Wed, 19 Nov 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ापे के सहारे बेटे ने इंसानियत को शर्मशार करते हुए अपनी ही मां को पीट-पीट कर लहुलूहान कर दिया। मां तड़पती रही लेकिन बेटे को सुध नहीं आई कि उसे अस्पताल ले जाए। बाद में मां खुद ही अस्पताल गई और इलाज करवाया।
विज्ञापन
बाद में जब पुलिस ने बेटे का नाम पूछा तो दरियादिल मां ने उसका नाम बताने से इंकार कर दिया। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा का है। यहां मंगलवार शाम करीब सात बजे अपराला टीम (सपडालू) की रहने वाली 70 वर्षीय एक बुजर्ग महिला को उसके ही बेटे ने नशे में धुत्त होकर मामूली कहासुनी पर लहुलूहान कर दिया।
विज्ञापन
घायलावस्था में महिला को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी लाया गया। यहां पर ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों की टीम ने महिला का उपचार किया। ज्वालामुखी अस्पताल पंहुचने पर महिला को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया कि क्या कोई बेटा इस तरह से अपनी ही मां को लहूलूहान कर सकता है।
विज्ञापन
उस मां की दरियादिली ही थी कि उससे जब उसके बेटे का नाम जानना चाहा तो उसने बताने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने इस सदर्भ में बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।