आखिर क्यों इस मां ने कार के नीचे रखा अपना बेटा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के अंब में एक अजीबोंगरीब घटना पेश आई। एक महिला ने खुद अपने लाडले को कार के नीचे रख दिया। जैसे ही कार चली कि बच्चा टायर के नीचे आ गया। इससे इसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार डा. बिहारी लाल के यहां 4 वर्षीय साहिल की मां काम करती थी। रोज की तरह यह महिला अपने बच्चे को भी साथ लाई थी। इसने बच्चो को पास में खड़ी कार की छांव में रख दिया और खुद काम में जुट गई।
अपने काम में यह इतना खो गई कि इसे ध्यान ही नहीं रहा कि इसका बेटा कार के नीचे रखा हुआ है।
कार ने कुचल दिया बच्चा
इतने में घर का मालिक आया और उसने कार बैक कर दी। कार के पीछे सोया बच्चा बुरी तरह कुचला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
घटना की पुष्टि डीएसपी अंब सागर चंद्र ने की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।