{"_id":"571106004f1c1bd3024a6bfe","slug":"a-boy-commit-suicide-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल के युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
22 साल के युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, खराहल
Updated Sat, 16 Apr 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान चंबा निवासी मनीष (22) के रूप में हुई है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर सटे सेऊबाग गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। युवक क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कुल्लू पुलिस को सेऊबाग स्थित एक बगीचे में युवक पेड़ में लटका मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल मौके के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने वाले युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक की पहचान चंबा निवासी मनीष (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि युवक के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जैसे ही युवक के परिजन कुल्लू पहुंचेंगे तो शव को उनके सुपुर्द किया जाएगा।