फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   95 cash theft from at amerian lady at manali.

कैंसर पीड़ित अमेरिकन महिला के 95 लाख चोरी

Wed, 17 Feb 2016 08:54 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
95 cash theft from at amerian lady at manali.

पर्यटन नगरी मनाली से सटे ढुंगरी में पिछले एक साल से किराये के कमरे में रह रही अमेरिकन महिला के 95 लाख रुपये (1,35,350 डॉलर) चुरा लिए गए हैं। ये महिला कैंसर से पीड़ित है और पिछले कुछ हफ्तों से मनाली के मिशन अस्पताल में उपचार करवा रही थी।

विज्ञापन


छुट्टी होने के बाद जैसे ही वह अपने कमरे में पहुंची तो घर और अलमारी के ताले टूटे पाए। अलमारी में रखे 95 लाख रुपये गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बैंक खाते की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इस बात की भी जांच की जा रही है कि बैंक से इतनी बड़ी राशि की ट्रांजेक्शन सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई। बता दें कि महिला अपने मित्र के साथ यहां रहती थी। नौ जनवरी को पुलिस ने उसके दोस्त को वीजा खत्म होने के बाद यहां रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। वह अभी हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की वीजा अवधि भी समाप्त

95 cash theft from at amerian lady at manali.

पुलिस के अनुसार अमेरिका की न्यू जर्सी निवासी पोनिल रोल मनाली के ढुंगरी में किराये के मकान में रहती है। 10 जनवरी से महिला मनाली के मिशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थी। महिला को बीते दिन ही अस्पताल से घर भेजा गया। घर पहुंचने पर ही उसे चोरी का पता चला।

अमेरिकन महिला पोनिल रोल के वीजा की अवधि भी अक्तूबर माह में समाप्त हो चुकी है। चूंकि, महिला अस्पताल में भर्ती थी और उसके दो ऑपरेशन हो चुके हैं, इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। उसे मेडिकल पर छूट दी गई है। दोनों टूरिस्ट वीजा पर हिमाचल आए हैं।

डीएसपी पुनीत रघु का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। बैंक से रिकार्ड मांगा जा रहा है कि इतनी बड़ी ट्रांजेक्शन की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई। सभी पहलुओं पर गौर कर चोरी मामले की छानबीन की जा रही है। चोरी की गई राशि 95 लाख रुपये है। विदेश मुद्रा के अनुसार ये राशि 1,35,350 डॉलर बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed