Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: Class 7 student dies under suspicious circumstances at school; teacher accused of beating him

शाहजहांपुर : स्कूल में सातवीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, शिक्षक पर पिटाई का आरोप

Wed, 18 Nov 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur: Class 7 student dies under suspicious circumstances at school; teacher accused of beating him
शाहजहांपुर में पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक के पिता प्रभुदयाल व मामा सोमनाथ। संवाद
कलान (शाहजहांपुर)। बदायूं स्टेट हाईवे किनारे जखिया गांव स्थित लाला मथुरा प्रसाद संस्कृत विद्यालय में मंगलवार को कक्षा सात के छात्र अंकित (15) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन स्कूल देरी से पहुंचने पर शिक्षक पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रधानाचार्य ने अचानक बेहोश ने अचानक बेहोश होने की बात कही है। शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, उसी से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

राजमिस्त्री का काम करने वाले प्रभुदयाल का बेटा अंकित सुबह करीब पौने नौ बजे साथियों के साथ स्कूल गया था। मामा सोमनाथ ने बताया कि एक घंटे बाद स्कूल के एक शिक्षक ने अंकित की मां सरोजनी देवी को फोन कर उसके चहारदीवारी के पास अचेत होकर गिरने की सूचना दी। इस पर सरोजनी देवी और सोमनाथ स्कूल पहुंचे तो अंकित एक कमरे में पड़ा मिला। उसकी नाक से खून बह रहा था और सीने पर नाखून के निशान थे। एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाने पर अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। शाम को पोस्टमॉर्टम हाउस पर मामा सोमनाथ ने यह भी शक जाहिर किया कि शिक्षक की ओर से पानी पिलाने के दौरान कोई जहरीला पदार्थ दिया गया है।
विज्ञापन


मामा ने आरोप लगाया कि अंकित की मौत के बाद स्कूल में अवकाश कराकर बच्चों को वहां से भेज दिया गया और शिक्षक भी चले गए। दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना दिए जाने पर जलालाबाद के सीओ दीपक सिंह विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



--घटना के बाद बिलख पड़ीं मां, बोलीं- घर का चिराग बुझ गया

शाहजहांपुर। अंकित कक्षा सात का छात्र था और परिजनों के मुताबिक पढ़ाई में काफी मेधावी था। वह रोजाना की तरह मंगलवार सुबह स्कूल गया था। घर से निकलने के करीब एक घंटे बाद ही उसके अचेत होने की सूचना आ गई। मां सरोजनी देवी बदहवास हालत में स्कूल पहुंचीं, लेकिन बेटे को कमरे में पड़ा देखकर उनकी चीख निकल गई।

मृतक के मामा सोमनाथ के अनुसार, शिक्षक ने पहले चहारदीवारी के पास अंकित के अचेत होकर गिरने की सूचना दी थी, लेकिन उनकी बहन जब स्कूल पहुंचीं तो वह कमरे में पड़ा मिला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। बेटे का शव देखकर पिता प्रभुदयाल भी बदहवास हो गए। उनके मुंह से ठीक से आवाज तक नहीं निकल रही थी। भाई अखिलेश और बहन मोनी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

--

सुबह छात्र स्कूल के मैदान पर खेलते समय अचानक बेहोश हो गया। उसे शिक्षक व छात्र की मदद से घर भिजवाया था। शिक्षक के मारपीट करने का आरोप निराधार है।

-राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य, लाला मथुरा प्रसाद संस्कृत विद्यालय, जखिया

--संबंधित निजी स्कूल के प्रधानाचार्य से बातचीत हुई है। खेलने के दौरान बच्चे के अचानक गिरने की जानकारी उन्होंने दी है। पुलिस मामले में अपनी जांच कर रही है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। आरोपों को लेकर यदि मामले में कोई लिखित शिकायत आती है तो विभागीय जांच कराई जाएगी।
-हरिवंश कुमार, डीआईओएस

--पीआरवी को स्कूल में छात्र की मौत की सूचना मिली थी। उसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी कोई आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी है।


-दीपक सिंह, सीओ जलालाबाद

शाहजहांपुर में पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक के पिता प्रभुदयाल व मामा सोमनाथ। संवाद

शाहजहांपुर में पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक के पिता प्रभुदयाल व मामा सोमनाथ। संवाद

शाहजहांपुर में पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक के पिता प्रभुदयाल व मामा सोमनाथ। संवाद

शाहजहांपुर में पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक के पिता प्रभुदयाल व मामा सोमनाथ। संवाद

शाहजहांपुर में पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक के पिता प्रभुदयाल व मामा सोमनाथ। संवाद

शाहजहांपुर में पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक के पिता प्रभुदयाल व मामा सोमनाथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed