Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused in a robbery case dies in jail; father alleges torture by Haryana Police

Amroha News: डकैती के आरोपी की जेल में मौत, पिता ने हरियाणा पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Accused in a robbery case dies in jail; father alleges torture by Haryana Police
बुरावली। हरियाणा में एक करोड़ रुपये से अधिक की डकैती के मामले में गिरफ्तार रहरा क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी रेहान (23) की जेल में मौत हो गई। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता सत्तार अहमद ने बेटे की मौत के लिए हरियाणा पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए हिरासत और रिमांड के दौरान मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया।
विज्ञापन

फरीदाबाद जिले के धौज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर तगा गांव में पूर्व सरपंच के घर एक करोड़ रुपये से अधिक की डकैती हुई थी। जांच कर रही फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम 18 अक्टूबर को रहरा थाने में आमद दर्ज कराने के बाद रेहान को अपने साथ ले गई थी। बाद में उसे आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक, दो नवंबर को पुलिस ने रेहान को रिमांड पर लिया और चार दिन तक प्रताड़ित किया। इस दौरान उसके पेट, आंतरिक अंगों और पैरों में गंभीर चोटें आईं। छह नवंबर को उसे दोबारा जेल भेज दिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे परिवार को सूचना मिली कि जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई है और उसे एम्स ले जाया जा रहा है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहान चार भाइयों और पांच बहनों में तीसरे नंबर का था। मंगलवार को उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बुलंदशहर जेल में करीब 22 महीने से बंद उसके बड़े भाई नाजिम को पैरोल मिली। मंगलवार सुबह करीब दस बजे पुलिस अभिरक्षा में उसे गांव लाया गया। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस उसे वापस जेल ले गई। जेल में रेहान की मौत की स्पष्ट जानकारी हरियाणा पुलिस से ही मिल सकती है।


----

हत्या और गैंगस्टर समेत तीन मुकदमों में था रेहान का नाम
सीओ के अनुसार रेहान के खिलाफ रहरा थाने में हत्या और गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज थे। इसके अलावा फरीदाबाद में डकैती का मामला था। यूपी के अन्य थानों में उसका आपराधिक इतिहास नहीं मिला। जयतौली में 20 जनवरी 2025 को ग्राम प्रधान नीतू उर्फ समा के ममेरे ससुर इशरत अली की दिनदहाड़े हत्या हुई थी। इसमें रेहान और उसका बड़ा भाई नाजिम आरोपी थे। रेहान जमानत पर बाहर आ गया था, जबकि नाजिम अन्य मुकदमों में बुलंदशहर जेल में बंद है।


पंचायत चुनाव की रंजिश में हुई हत्या में भी आया था बड़े भाई का नाम
जयतौली की ग्राम प्रधानी को लेकर परिवारों में पुरानी अदावत थी। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रधान पद पर नाजिम की पत्नी रजनी निर्वाचित हुई थीं। करीब दो साल बाद बीमारी से उनकी मौत हो गई। इसके बाद उपचुनाव में इशरत अली के भांजे की पत्नी नीतू उर्फ समा प्रधान बनीं। बताया जाता है कि गांव में प्रधानी का संचालन इशरत अली करते थे। रजनी की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर हुए विवाद और चुनावी रंजिश को इशरत अली की हत्या की वजह बताया गया था। मामले में नाजिम मुख्य आरोपी बनाया गया था। छोटे भाई रेहान की मौत के बाद परिवार फिर चर्चा में है। पिता सत्तार ने रेहान की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed