{"_id":"6afcbac603ba23cb3706c94b","slug":"spark-from-high-tension-line-leaves-9-acres-of-sugarcane-crop-reduced-to-ashes-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1001-167749-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, 9 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, 9 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख
विज्ञापन
झटीपुर से बिहोली रोड पर जली गन्ने की फसल। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की ढीली और जर्जर तारें किसानों की मेहनत पर भारी पड़ रही हैं। झटीपुर से बिहोली रोड पर सोमवार दोपहर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण नौ एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। किसानों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर पानीपत और समालखा से दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
किसानों ने इस घटना में 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराया है। किसान संदीप बिहोली, आजाद मच्छरौली, विकास, सतबीर, जसवंत और हिमांशु ने बताया कि खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की तारें लंबे समय से ढीली होकर नीचे लटक रही हैं।
इस समस्या को लेकर कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। किसानों का आरोप है कि निगम की लापरवाही के कारण उनकी तैयार फसल बर्बाद हो गई। खेतों में काम करने वाले मजदूर भी इन तारों के नीचे से गुजरने में डर महसूस करते हैं। घटना के बाद से किसानों में रोष है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पिछले साल भी जल गई थी पांच एकड़ फसल
किसानों ने बताया कि पिछले साल भी इसी तरह शॉर्ट सर्किट से पांच एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जल गई थी। इसके बावजूद बिजली निगम ने लटकती तारों को दुरुस्त नहीं कराया। किसानों ने जिला प्रशासन और निगम के उच्च अधिकारियों से तारों को तुरंत ठीक कराने की मांग की है। साथ ही पीड़ित किसानों को आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई है।
-- -- -- -- --
झटीपुर से बिहोली रोड पर गन्ने के खेत में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल गाड़ियों को भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।
- गुरमेल सिंह, जिला दमकल अधिकारी

झटीपुर से बिहोली रोड पर जली गन्ने की फसल। संवाद- फोटो : अमर उजाला