{"_id":"57275a684f1c1b93605ccf13","slug":"9-years-old-girl-died-in-road-accident-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के घर से लौट रही बच्ची को गाड़ी ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा के घर से लौट रही बच्ची को गाड़ी ने रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Tue, 03 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिया गांव की रहने वाली पलक डाढ में एक निजी स्कूल में पढ़ती थी।
हिमाचल के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां के निकट मलां में सोमवार सुबह एक एक टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से नौ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके दुर्घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार जिया गांव की रहने वाली पलक डाढ में एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। पलक पुत्री त्रिलोक चंद अपनी मां और भाई के साथ फरेड़ में अपने मामा के घर गई थी। सोमवार को जब वापसी पर मलां चौक में बस से उतर कर डाढ की तरफ जाने वाली सड़क पर जा रही थी कि एक टेंपो ट्रैवलर ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन चालक टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। घायल लड़की को तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगरोटा बगवां यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी पवन कुमार ने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन
कहा कि वाहन चालक ने पुलिस थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके इस दुर्घटना की छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।