फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   8 Years Old Girl Murdered at Bhunter, Himachal.

8 साल की बच्ची की हत्या कर नदी किनारे फेंका शव, रेप की आशंका

Mon, 01 May 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 01 May 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
8 Years Old Girl Murdered  at Bhunter, Himachal.

हिमाचल के जिला कुल्‍लू के भुंतर कस्बे में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार से लापता बच्ची का शव ब्यास नदी किनारे से बरामद हुआ है। बच्ची के मुंह और सिर पर गंभीर चोटें हैं।

विज्ञापन


बच्ची भुंतर में ही एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी। बच्ची के साथ दुराचार की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


भुंतर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता ने थाना में अपनी आठ साल की बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यास नदी किनारे मिली बच्ची की लाश, रेप की आशंका

8 Years Old Girl Murdered  at Bhunter, Himachal.

रविवार को जब पुलिस बच्ची को तलाश कर रही थी तो उसका शव ब्यास नदी के किनारे बरामद हुआ। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। बच्ची की हत्या की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

बच्ची के गुप्तांग में भी निशान पाए गए हैं। ऐसे में रेप की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। नेगी ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 376, 363 तथा 366ए के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed